
मेरा नाम राजेश कुमार है। मैं पेशे से एक Promo Editor हूँ और लंबे समय से वीडियो एडिटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ।
बुक रीडिंग के प्रति अपने जुनून के चलते मैंने पहले Book Gyaan ब्लॉग की शुरुआत की, जहाँ मैं किताबों से जुड़ा ज्ञान और प्रेरक विचार साझा करता हूँ।
ब्लॉगिंग शुरू करने के दौरान मुझे WordPress, Hosting, Plugins और Content Creation Tools से जुड़ी बहुत सी तकनीकी बातें सीखनी पड़ीं।
यही सीख मेरे अंदर एक नया विचार लेकर आई — क्यों न इस पूरी जानकारी को भी उन लोगों के साथ शेयर किया जाए जो Blogging, Editing या Digital Creation की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं।
इसी सोच से जन्म हुआ Netyug.in का।